भारत

बंगाल चुनावी हिंसा: घायल भाजपा कार्यकर्ता की मौत, मृतकों की संख्‍या 46 पहुंची

Shantanu Roy
14 July 2023 5:47 PM GMT
बंगाल चुनावी हिंसा: घायल भाजपा कार्यकर्ता की मौत, मृतकों की संख्‍या 46 पहुंची
x
बड़ी खबर
कोलकाता(आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव संबंधी हिंसा में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गत 11 जुलाई को मतगणना के दिन झड़प में घायल एक भाजपा कार्यकर्ता की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर निवासी भोलानाथ मंडल के रूप में हुई है। वह हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव में उम्मीदवार भी थे। एक मतगणना केंद्र के बाहर मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में मंडल घायल हो गए थे।
इसके साथ ही 8 जून को मतदान की तारीख की घोषणा के बाद से चुनावी हिंसा में कम से कम 46 लोगों की जान चली गई है। चुनाव पूर्व हिंसा में 7 जुलाई तक 19 लोग मारे गए थे। गत 8 जुलाई को मतदान के दिन से 27 और लोगों की मौत की सूचना मिली है। इसके बावजूद राज्‍य में सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हिंसा की भयावहता को लगातार नकार रही है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी.एस. शिवगणनम की खंडपीठ चुनाव संबंधी अनियमितताओं से संबंधित एक महत्वपूर्ण में 18 जुलाई को सुनवाई करेगी।
Tagsकोलकाता न्यूज हिंदीकोलकाता न्यूजकोलकाता की खबरकोलकाता लेटेस्ट न्यूजकोलकाता क्राइमकोलकाता न्यूज अपडेटकोलकाता हिंदी न्यूज टुडेकोलकाता हिंदीन्यूज हिंदी कोलकातान्यूज कोलकाताकोलकाता हिंदी खबरकोलकाता समाचार लाइवkolkata news hindikolkata newskolkata ki khabarkolkata latest newskolkata crimekolkata news updatekolkata hindi news todaykolkata hindinews hindi kolkatanews kolkatakolkata hindi khabarkolkata news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story