भारत

पश्चिम बंगाल चुनावी हिंसा, मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हुई

jantaserishta.com
14 July 2023 11:38 AM IST
पश्चिम बंगाल चुनावी हिंसा, मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हुई
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक और कार्यकर्ता की मौत के बाद राज्य में चुनावी हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तृणमूल कार्यकर्ता 8 जुलाई को मतदान के दिन झड़प में घायल हो गए थे और उसी दिन उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक की पहचान सैफुर रहमान के रूप में की गई है, जो मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज के रहने वाले स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता थे। पिछले शनिवार को एक बम विस्फोट में उन्हें और उनके भाई मैदुल रहमान घायल हो गए थे।
दोनों को गंभीर हालत में एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों की कोशिशें विफल रहीं। सैफुर की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उनके भाई मैदुल की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही 8 जून को पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा द्वारा मतदान की तारीखों की घोषणा के दिन से चुनावी हिंसा में कुल मौतों का आंकड़ा 45 तक पहुंच गया है। जबकि चुनाव पूर्व हिंसा में 19 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। हालांकि, राज्य प्रशासन और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हिंसा में किसी भी तरह के हाथ होने से इनकार कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story