भारत

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Jun 2022 4:01 PM IST
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष गिरफ्तार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक



कोलकाता: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को द्वितीय हुगली सेतु पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सुकांत मजूमदार को पहले उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया था. जहां से वह पुलिस का घेरा तोड़ कर निकल गए थे. बाद में हावड़ा के पंचला जाने के क्रम में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कों और रेल की पटरियों को अवरूद्ध कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी दफ्तर भी फूंक दिया. सुकांत मजूमदार पंचला जाने के लिए निकले थे, पहले उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया. फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story