भारत

ओडिशा में 'पीएम मुद्रा योजना' के लाभार्थियों ने सुनाई, सफलता की कहानी

jantaserishta.com
8 April 2025 5:21 PM IST
ओडिशा में पीएम मुद्रा योजना के लाभार्थियों ने सुनाई, सफलता की कहानी
x
खोरधा: पूंजी के कारण अपना व्यवसाय शुरू करने में संघर्ष करने वाले लोगों के जीवन में 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' मील का पत्थर साबित हुई है। आज इस योजना को 10 साल पूरे हुए हैं। इस योजना के तहत लाखों लोगों ने बैंक से लोन लेकर अपने व्यवसाय को बढ़ाया है। पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई इस मुद्रा योजना का लाभ लेकर ओडिशा के खोरधा में रहने वाले नलिन कांत पांडा और शिव कुमार ने अपने व्यवसाय का विस्तार किया है। मुद्रा योजना के इन लाभार्थियों ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
मंगलवार को मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने उनसे बात की। पीएम मुद्रा योजना के लाभार्थी नलिन कांत पांडा जो एक छोटी सी दवा की दुकान चलाते थे। वह पूंजी की कमी होने की वजह से अपनी दुकान का विस्तार नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, उन्होंने सपना देखा था कि एक दिन वह अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मुद्रा योजना ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने एक छोटी सी दुकान से शुरुआत की और अब मैंने अपने कारोबार का विस्तार किया है। मैं इस दूरदर्शी पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभारी हूं। पीएम मोदी ने मेरे जैसे लोगों को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मुद्रा योजना के तहत बैंक से 10 लाख रुपये का लोन मिला था। पीएम मोदी की यह एक अच्छी स्कीम है। इस स्कीम से हमारे व्यवसाय को काफी लाभ हुआ है। मैं अन्य लोगों से भी अपील करना चाहूंगा कि वह इस योजना का लाभ लेकर अपना व्यवसाय शुरू करे। बैंक से आसानी से लोन भी मुहैया कराया जाता है।
लाभार्थी शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने पीएम मुद्रा योजना के तहत पांच साल पहले लोन लिया था। आज कारोबार काफी बढ़ गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले मेरा कारोबार छोटा था। लेकिन मुद्रा योजना की मदद से मुझे बिना किसी सुरक्षा के लोन मिल गया। इससे मैंने अपने कारोबार को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कई शिक्षित युवा और महिलाएं हैं, जिन्हें नौकरी पाने में संघर्ष करना पड़ता है। वह मुद्रा योजना की मदद से कारोबार कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देशहित में कई योजनाएं लाए हैं और देश प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story