भारत
बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, पूर्व मुखिया सहित 2 की गोली मारकर हत्या
jantaserishta.com
20 Feb 2023 12:03 PM IST

x
समस्तीपुर (आईएएनएस)| बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बेलगाम अपराधियों ने पूर्व मुखिया सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से चलते बने। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, विभूतिपुर थाना के सिंघिया बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया सह चिमनी ईंट व्यवसाई सुरेंद्र प्रसाद सिंह अपने एक सहयोगी सत्यनारायण प्रसाद के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि मडडीहा स्कूल के पास चार-पांच की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
इस घटना में पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका एक सहयोगी सत्यनारायण प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में इसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।
बिभूतिपुर के थाना प्रभारी संदीप पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
Tagsबिहारसमस्तीपुरसमस्तीपुर न्यूज़समस्तीपुर पुलिसविभूतिपुर थानागोली मारकर हत्याहत्याBiharSamastipurSamastipur NewsSamastipur PoliceVibhutipur Police Stationshot deadmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





