भारत

कूल होने डॉगी ने किया पानी से भरी बाल्टी में मस्ती, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

Nil dhankar
22 May 2022 6:23 AM IST
कूल होने डॉगी ने किया पानी से भरी बाल्टी में मस्ती, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
x

गर्मी की बात करें, तो हर रोज पारा बढ़ता ही जा रहा है. धूप में निकलते ही ऐसा लगता है जैसे किसी ने आग लगा दी हो और सबकुछ जल रहा है. इतनी कड़कड़ाती तेज धूम में भी लोग अपने काम के लिए घर से बाहर निकलने को मजबूर हैं. यहां सिर्फ इंसान ही नहीं जानवर भी इसमें जुड़ा है किसी भी तरीके से उसे गर्मी से निजाद मिल जाए. सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो (Viral video) देखें होंगे जहां पानी की तलाश में पशु-पक्षी भी इधर-उधर भटक रहे हैं और वहीं जब कभी उन्हें पानी मिल जाता है तो उनकी हालात शांत हो जाती है, लेकिन इन दिनों जो वीडियो सामने आया है वो थोड़ा अलग क्योंकि यहां एक डॉगी पानी से भरी बाल्टी में मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़े से बकेट में पानी गिर रहा होता है. ठंडे-ठंडे पानी को यूं बाल्टी में गिरता देख डॉगी से रहा नहीं जाता, लेकिन वह बाल्टी में कूदने में असमर्थ रहता है. पर थोड़ी टेक्निक और थोड़ी मेहनत के साथ आखिरकार उसने बाल्टी के ऊपर चढ़ने में कामयाबी और फिर वह बाल्टी में डूब जाता हैं और जमकर इंसानो की तरह मस्ती करता है. ट्विटर पर इस वीडियो को @buitengebieden नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है. इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि खबर लिखे जाने तक चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया कमेंट्स के जरिए दिए जा रहे हैं.



Next Story