भारत
युवक का सिर किया कलम, आरोपी ने कटा हुआ सिर हवा में लहराया
jantaserishta.com
19 May 2023 4:27 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है।
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान के जालौर जिले में 50 साल के एक व्यक्ति ने एक युवक का सिर कलम कर दिया। इसके बाद उसने कटा हुआ सिर हाथ में लेकर लहराया और फिर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पदारदी गांव में बुधवार शाम हुई इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालौर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी है।
घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस को 23 वर्षीय किशोर सिंह का शव नहीं उठाने दिया। वे पहले आरोपी संकला राम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बुधवार देर रात संकला राम को हिरासत में ले लिया और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
संकला राम ने पुलिस को बताया कि किशोर उसे और उसके परिवार को गाली देता था। डीएसपी रतन देवासी ने बताया कि मृत युवक के खिलाफ जबरन वसूली (चोरी और सेंधमारी) के कुछ मामले दर्ज थे। सूचना के मुताबिक, किशोर बुधवार शाम 6.30 बजे बस स्टैंड की तरफ टहलने गया था। संकला राम भी उसी इलाके में था। किशोर को आते देखकर वह अपनी बाइक उसकी तरफ लेकर गया और पीछे से उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी।
आरोपी और पीड़ित एक ही गांव के हैं। घटना स्थल से उनके घर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हैं। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग का काम करता है और उसकी पत्नी गांव में सब्जियां बेचती है।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़राजस्थान पुलिससिर कलमजालौरसिरRajasthanRajasthan NewsRajasthan PoliceJalorehead
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





