भारत

रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश, मृतक के भाई ने 2000 रुपये का किया जिक्र

jantaserishta.com
8 March 2022 10:30 AM IST
रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश, मृतक के भाई ने 2000 रुपये का किया जिक्र
x
रेलवे ट्रैक पर एक युवक का सिर कटा हुआ शव मिला है जिसे देख लोग हैरान हो गए.

भीलवाड़ा: राजस्‍थान के भीलवाड़ा में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का सिर कटा हुआ शव मिला है जिसे देख लोग हैरान हो गए. मृतक युवक के परिजनों ने सिर्फ 2 हजार रूपये के लेन-देन में विवाद की वजह से हत्‍या का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है.

भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को रेल ट्रैक पर सिर कटा हुआ शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्‍या का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह जिला अस्‍पताल की मोर्चरी के बाहर जमकर हंगामा किया.
शव की पहचान हरणी गांव के रहने वाले ओमप्रकाश मोची के रूप में हुई है. ओमप्रकाश के भाई अनिल कुमार ने कहा कि मेरा भाई ओमप्रकाश फाइनेंस का काम करता था. उसने 7 महीने पहले मोहन लाल सालवी से 2 हजार रूपये उधार लिये थे जिस पर उसने रविवार को घर आकर हंगामा किया और मेरे भाई को बाइक पर बिठाकर ले गया.
मृतक के भाई ने कहा कि विवाद के बाद उसका सिर कटा शव रेलवे ट्रैक पर मिला. हमें आशंका है कि मोहन लाल सालवी और उसके बेटे प्रेम सालवी ने मेरे भाई से मारपीट कर उसकी हत्‍या की है.
वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी दुर्गाप्रसाद दाधिच ने कहा कि शव की शिनाख्‍त होने पर परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्‍या का आरोप लगाया है. हत्‍या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story