भारत

राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत

Nilmani Pal
1 Sep 2023 11:58 AM GMT
राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत
x

माधोपुर। कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, दलित उत्पीडन, किसानों और युवाओ से वादाखिलाफी को लेकर प्रदेश में परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत रणथंबौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद होगी। परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि रथ की पूजा अर्चना के पश्चात दशहरा मैदान में विशाल जनसभा आयोजित होगी। जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवर्तन यात्रा की तैयारियो को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जिला और विधानसभा समिति, पार्षद और प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक ली। बैठक में राठौड़ ने कार्यकर्ताओ से फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान यात्रा के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी, सहसंयोजक जितेन्द्र गोठवाल, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, दौसा सांसद जसकौर मीणा, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, सहप्रभारी सोमकांत शर्मा सहित स्थानीय पदाधिकारी भाग लेंगे।

Next Story