भारत

योग दिवस से पहले पीएम मोदी ने यूएनजीए अध्यक्ष को भेजा खास पैगाम, दुनिया को दी बड़ी सीख

jantaserishta.com
16 Jun 2023 3:13 PM IST
योग दिवस से पहले पीएम मोदी ने यूएनजीए अध्यक्ष को भेजा खास पैगाम, दुनिया को दी बड़ी सीख
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह 21 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा मुख्यालय में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी से मुलाकात के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी, 20 से 23 जून के बीच अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। 21 जून को पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग सत्र का नेतृत्व करेंगे।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, संयुक्त राष्ट्र महासभा मुख्यालय में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में आपसे मुलाकात करने के लिए उत्सुक हूं। आपकी मौजूदगी कार्यक्रम को और भी खास बनाती है। योग दुनिया को बेहतर स्वास्थ्य और सभी के कल्याण के लिए एक साथ लाता है। उम्मीद करता हूं कि इसे दुनियाभर में और भी लोकप्रियता मिले।
पीएम मोदी ने कोरोसी के गुरुवार को किए गए उस ट्वीट के जवाब में अपनी बातें कही, जिसमें उन्होंने लिखा था, मैं अगले सप्ताह यूएनएचक्यू नॉर्थ लॉन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।
पीएम मोदी ने सितंबर 2014 में महासभा में अपने संबोधन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था। पीएम मोदी ने योग को हमारी प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार बताते हुए कहा, यह एक्सरसाइज के बारे में नहीं है। बल्कि, स्वयं, दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना की खोज करना है। यह हमारी जीवन शैली को बदलने और चेतना पैदा करने में मदद कर सकता है। यह हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी मदद दे सकता है। बता दें कि पहला योग दिवस 2015 में मनाया गया था। यहां तक कि कोरोना संकट के दौरान साल 2020 और 2021 में भी वर्चुअल तरीके से योग दिवस मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में योग दिवस एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का उत्सव बन गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story