भारत
शादी से पहले मातम में बदला माहौल, कार्ड बांटने निकला, तभी...
jantaserishta.com
19 Jan 2025 4:24 PM IST

x
पुलिस की जांच जारी.
दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी का कार्ड रिश्तेदारों और दोस्तों को बांटने कार से जा रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई. युवक जब अपनी कार से गाजीपुर इलाके में पहुंचा था, तभी उसकी वैगनआर कार में आग लग गई.
जानकारी के मुताबिक युवक की शादी 14 फरवरी 2025 को होनी थी. जैसे ही उसकी कार पूर्वी दिल्ली के ग़ाज़ीपुर इलाके के बाबा बेक्वेट हॉल के पास पहुंची, वैसे ही कार में आग लग गई. कार में आग इतनी तेजी से भड़की की युवक बाहर भी नहीं निकल पाया.
हादसा गाजीपुर में बाबा बेंकट हॉल के पास हुआ. युवक का नाम अनिल था और ग्रेटर नोएडा के नवादा का रहने वाला था. हादसे की जानकारी परिजनों को तब लगी, जब देर रात गाज़ीपुर थाना से फ़ोन आया.
इधर, मृतक के शव को थाना ग़ाज़ीपुर ने कब्जे में ले लिया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कार में कैसे आग लगी. गाजीपुर थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कार में आग लगने की वजहों के बारे में पता चल पाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





