भारत

छत्तीसगढ़: वोटिंग से पहले सीएम विष्णु देव साय ने की पूजा, कहा सभी 11 सीटें जीतेंगे

jantaserishta.com
7 May 2024 10:56 AM IST
छत्तीसगढ़: वोटिंग से पहले सीएम विष्णु देव साय ने की पूजा, कहा सभी 11 सीटें जीतेंगे
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान, उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की सभी 11 सीटें जीतेंगे।
उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक अच्छा वातावरण है। भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की जनता का विश्वास बढ़ा है‌।“ मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी वर्गों के लिए सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, इस मूल मंत्र से काम किया है। दुनिया में भारत का मान और सम्मान बढ़ाया है और विकसित भारत के लिए आने वाले 5 वर्षों में आर्थिक दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा देश बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं, यह पूरे देश की जनता जानती है।“ वहीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story