भारत

पटना में विपक्ष की बैठक से पहले राहुल गांधी का सदाकत आश्रम में संबोधन

jantaserishta.com
22 Jun 2023 4:27 PM IST
पटना में विपक्ष की बैठक से पहले राहुल गांधी का सदाकत आश्रम में संबोधन
x

फाइल फोटो

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर विपक्ष की बैठक में शामिल होने से पहले, पार्टी के राज्य मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी समर्थकों सहित 10,000 से अधिक लोगों की एक सभा को संबोधित करेंगे। पटना हवाईअड्डे पर उतरने के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सदाकत आश्रम जाएंगे जहां सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी मदन मोहन झा ने इसकी पुष्टि करते हुए आईएएनएस को बताया, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सदाकत आश्रम आएंगे और फिर 1 अणे रोड पर स्थित मुख्यमंत्री ऑफिस जाएंगे।
मदन मोहन झा ने कहा कि हमने अपने नेताओं के स्वागत के लिए इंतजाम किया। हमने दफ्तर परिसर के भीतर और आसपास इन दोनों नेताओं के विशाल पोस्टर भी लगाए। झा ने आगे कहा कि इस अवसर पर हमारी कोर कमेटी के सदस्य, पार्टी प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी और अन्य नेता मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी से हमारा मनोबल बढ़ेगा। राहुल गांधी कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करेंगे। हमें आश्रम में 10,000 से अधिक लोगों और पार्टी समर्थकों के जुटने की उम्मीद है। गौरतलब है कि सदाकत आश्रम का निर्माण मौलाना मजहर-उल-हक ने 1921 में कराया था। यह अशोक राजपथ पर गंगा के तट पर स्थित है। यह जगह पटना एयरपोर्ट से 7 किमी दूर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story