भारत

नए साल से पहले मोदी सरकार ने सीनियर सिटिजंस को दी ये बड़ी खुशखबरी

jantaserishta.com
16 Dec 2020 1:06 PM IST
नए साल से पहले मोदी सरकार ने सीनियर सिटिजंस को दी ये बड़ी खुशखबरी
x

फाइल फोटो 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हवाई यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. देश में 60 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को अब एअर इंडिया की टिकट आधे दाम में मिलेगी. विमानन मंत्रालय द्वारा बुधवार को इस बारे में जानकारी साझा की गई है.

एअर इंडिया की वेबसाइट पर इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. जिनके मुताबिक, ये नियम लागू किए जाएंगे...
• भारतीय नागरिकता प्राप्त, भारत में स्था यी रूप से रहने वाले वरिष्ठ, नागरिक जो यात्रा की तिथि को 60 वर्ष के हो चुके हों.
• इकोनॉमी केबिन में चुनी हुई बुकिंग श्रेणी के मूल किराये का 50%
• भारत में किसी भी सेक्टर की यात्रा के लिए
• टिकट जारी करने की तिथि से 1 वर्ष तक लागू.
• सात दिन पहले टिकट बुक करने पर मान्य.


आपको बता दें कि एअर इंडिया की ओर से इस तरह की स्कीम पहले भी चलाई जा रही थी, हालांकि अब मंत्रालय की ओर से मान्यता दी गई है.
आपको बता दें कि एअर इंडिया को सरकार प्राइवेट हाथों में देने की कोशिश कर रही है. हाल ही में ऐसी जानकारी आई थी कि टाटा ग्रुप एक बार फिर एअर इंडिया का संचालन कर सकता है. टाटा समूह ने एअर एशिया इंडिया के द्वारा यह ईओआई दाखिल किया है. एयर एशिया में टाटा समूह की बहुल हिस्सेदारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story