भारत

न्यू ईयर से पहले भारतीय सेना के ताबड़तोड़ ऑपरेशन से आतंकियों में खलबली, 36 घंटे में 9 आतंकी ढेर

jantaserishta.com
31 Dec 2021 8:36 AM IST
न्यू ईयर से पहले भारतीय सेना के ताबड़तोड़ ऑपरेशन से आतंकियों में खलबली, 36 घंटे में 9 आतंकी ढेर
x

श्रीनगर: सेना का न्यू ईयर से पहले घाटी में ताबड़तोड़ ऑपरेशन चल रहा है. लिहाजा जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के दक्षिणी और मध्य हिस्से में बीते 36 घंटे से सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ जारी है. इसमें सुरक्षाबलों ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया है.

वहीं श्रीनगर के पंथचौक इलाके में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि जवाबी कार्रवाई में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं.
कश्मीर के आईजी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सुहैल अहमद राथर के रूप में हुई है. आतंकवादी सुहैल जेवान आतंकी हमले (ZewanTerrorAttack) में भी शामिल था. बता दें कि जेवान हमले में शामिल सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है.
पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में जो तीन आतंकी मारे गए हैं. उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. बता दें घाटी में पिछले 36 घंटे से सेना का ऑपरेशन चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों की आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी और एक सीआरपीएफ (CRPF) का जवान घायल हो गया है. जिन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अभी सेना का ऑपरेशन जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story