भारत

विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज

jantaserishta.com
8 Jun 2023 12:07 PM IST
विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक के पहले प्रदेश में सत्तारूढ़ महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज हो गई है। महागठबंधन सरकार में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी अपने विधायकों के साथ बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन पर विश्वास जताया, वहीं कहा जा रहा है कि अगले माह विकासशील इंसान पार्टी किस गठबंधन के साथ जाएगी, इसकी घोषणा कर देगी।
कुछ दिन पहले ही मांझी ने महागठबंधन से लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग कर दी थी, जो महागठबंधन के लिए झटका माना जा रहा था। इस बीच, मांझी बुधवार को अपने सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर इसके संकेत दे दिए कि वे नीतीश कुमार के साथ बने रहेंगे।
वैसे, मांझी अपनी ही सरकार के विरोध में कई बार बयान दे चुके हैं। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बाहर निकले मांझी ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि हमलोग नीतीश कुमार के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमलोग एक साथ बैठकर सीट बंटवारे को लेकर सभी बातें तय कर लेंगे। वैसे, मांझी की पहचान बयान बदलने वाले नेता के रूप में रही है। इधर, एनडीए और महागठबंधन से समान दूरी बनाकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे विकासशील इंसान पार्टी ने 25 जुलाई को पटना में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी संभावना जताते हुए कहा कि उस दिन पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी किस गठबंधन के साथ जाएंगे, इसकी घोषणा कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story