भारत
पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पूर्व जीतन राम मांझी ने बढ़ाई नीतीश की टेंशन
jantaserishta.com
3 Jun 2023 11:10 AM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों भाजपा की विरोधी पार्टियों को एकजुट करने में जुटे हैं। इसे लेकर विपक्षी दलों की एक बैठक 12 जून को पटना में होने वाली है। इस बीच, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग कर नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा दी। अब भाजपा इसपर चुटकी ले रही है।
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने हम के लिए पांच सीटों की खुली मांग कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने दबाव बनाने के लिए यह भी कहा है कि हक तो ज्यादा का बनता है, लेकिन अगर ये भी ना मिला तो फिर वो चल देंगे।
ऐसी स्थिति में भले सरकार को कोई परेशानी नहीं हो, लेकिन विपक्षी एकता में जुटे नीतीश कुमार के लिए यह झटका जरूर माना जा सकता है। मांझी ने हालांकि नीतीश के विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर की जा रही कवायद की भी प्रशंसा की।
इधर, मांझी के इस बयान पर महागठबंधन के नेता मुंह नही खोल रहे , लेकिन भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि मांझी की मांग सही है और महागठबंधन को उनकी मांग को मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांझी की वाजिब है। उल्लेखनीय है कि मांझी अप्रैल में दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।
Tagsमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारपटनाविपक्षी दलों की बैठकChief Minister Nitish KumarNitish KumarPatnameeting of opposition parties
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





