Top News

सगाई से पहले पुलिस लड़के को उठा लाई, प्रेमिका की हुई एंट्री, फिर…

jantaserishta.com
13 Dec 2023 9:51 AM IST
सगाई से पहले पुलिस लड़के को उठा लाई, प्रेमिका की हुई एंट्री, फिर…
x

आगरा: आगरा में अजब मामला देखने को मिला जहां एक लड़का अपनी दुल्हन बदलने को तैयार हो गया। दरअसल, प्रेमिका से संबंध तोड़कर प्रेमी दूसरी युवती से शादी रचा रहा था। इसकी भनक लगने पर प्रेमिका पुलिस के पास पहुंची। प्रेमी को पकड़ने की गुहार लगाई। मंगलवार को लगुन सगाई से पहले पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। थाने ले आई। इसकी जानकारी पर दोनों के परिवार के लोग आ गए। वह प्रेमिका से ही शादी के लिए राजी हो गए। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

मामला हरीपर्वत क्षेत्र का है। युवक और युवती मजदूरी करते हैं। सोमवार को युवती ने पुलिस आयुक्त के कार्यालय में शिकायत की थी। बताया कि तीन साल पहले युवक से संबंध हुए थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। युवक ने शादी का वादा किया। इसके बाद शारीरिक संबंध भी बनाने लगा। लेकिन, अब फिरोजाबाद की युवती से शादी कर रहा है। उसे हाल ही में पता चला। उसने शादी रुकवाने की गुहार लगाई।

मामले में पुलिस आयुक्त ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि युवक को पकड़ा गया था। मंगलवार को लगुन सगाई होने वाली थी। युवती के परिवार के लोग थाने आए थे। उन्होंने आपस में बात की। पुलिस कार्रवाई कर रही थी। लेकिन, युवक प्रेमिका से ही शादी के लिए राजी हो गया। इस पर युवती ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर उन्हें घर भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि आपसी समझौते से मामले को सुलझाया गया है। लड़की ने प्रेमी की दूसरी शादी की बात सुनकर शिकायत की थी। हालांकि समझौते के बाद किसी भी कार्रवाई के लिए लड़की ने इनकार कर दिया है। इसी आधार पर सभी को वापस भेजा गया है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से ही शादी करेगा। वधू पक्ष के लोगों ने भी इसपर हां कही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story