भारत

बजट से पहले वित्त मंत्री ने 'हलवा' समारोह में लिया हिस्सा, देखें VIDEO

jantaserishta.com
26 Jan 2023 5:06 PM IST
बजट से पहले वित्त मंत्री ने हलवा समारोह में लिया हिस्सा, देखें VIDEO
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दो ज्यूनियर मंत्रियों भागवत कराड और पंकज चौधरी समेत वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों व बजट प्रेस के सदस्यों ने गुरुवार को 'हलवा' समारोह में भाग लिया, जो बजट तैयारियों के फाइनल स्टेज का प्रतीक है। समारोह नॉर्थ ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया, जहां वित्त मंत्रालय स्थित है।
बजट तैयार करने की 'लॉक-इन' प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल एक 'हलवा' रस्म की जाती है।
पिछले दो बजटों की तरह, केंद्रीय बजट 2023-24 भी पेपरलेस फॉर्म में पेश किया जाएगा।
सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी।
वार्षिक वित्तीय विवरण (आमतौर पर बजट के रूप में जाना जाता है), अनुदान की मांग (डीजी) और संविधान द्वारा निर्धारित वित्त विधेयक सहित सभी 14 बजट दस्तावेज 'केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप' पर उपलब्ध होंगे, जिससे सांसद और आम जनता आसानी से डिजिटल सुविधा का इस्तेमाल करते हुए बजट दस्तावेज आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story