भारत
लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नया लैटर सामने आया
jantaserishta.com
16 March 2024 11:06 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान से पहले अपने के नए 'लैटर बम' से सनसनी मचा दी है। सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जेल सुपरिंटेंडेंट के जरिये धमकियां और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।
सुकेश ने जेल से एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने जेल के नए सुपरिंटेंडेंट धनंजय रावत और मीना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के कहने पर उसे धमकाने और अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि 2020 में तत्कालीन जेल मंत्री सत्येंद्र जैन के कहने पर सुपरिंटेंडेंट धनंजय रावत को डेढ़ करोड़ रुपये दिया गया। साथ ही 2021 में करीब 2 करोड रुपये की लग्जरी घड़ी भी दी गई थी। सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि धनंजय रावत को साजिशन वहां जेल सुपरिंटेंडेंट लगाया गया, जहां फिलहाल सुकेश चंद्रशेखर बंद है ताकि सुकेश पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा सके।
इतना ही नहीं, सुकेश ने एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय अखबारों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तारीफ वाला लेख छपने के लिए उसने डेढ़ करोड़ रुपए दिए थे। सोमनाथ भारती के जरिये ही यह पैसा विदेशी अखबारों तक भेजा गया था। साथ ही यह पैसा सोमनाथ भारती के ही एक रिश्तेदार की कंपनी से रूट किया गया था।जेल के अंदर से लिखे अपने आरोप पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड रुपये देने का जिक्र किया है।
गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने 2 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दायर जबरन वसूली की शिकायत पर पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई से जांच कराने की मंजूरी दे दी है।
आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में कई विभागों के पूर्व मंत्री रहे जैन पर चंद्रशेखर से ‘प्रोटेक्शन मनी’ के रूप में 10 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप है। राजनिवास के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में तिहाड़ जेल के एक पूर्व महानिदेशक भी आरोपी थे।
Tagsसुकेश चंद्रशेखरलोकसभा चुनावसुकेश चंद्रशेखर लेटरअरविंद केजरीवालSukesh ChandrashekharLok Sabha ElectionsSukesh Chandrashekhar LetterArvind Kejriwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





