भारत
Ram Mandir: नामांकन भरने से पहले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चले भगवान श्रीराम की शरण में
jantaserishta.com
23 March 2024 11:52 AM IST

x
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी गया के चुनावी समर में उतरने से पहले भगवान श्री राम की शरण में पहुंचे हैं। शनिवार को वे अयोध्या में भगवान श्री राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए।
उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रामलला दर्शन के लिए निकल चुका हूं, अगली मुलाकात अयोध्या में होगी। “जय श्री राम”। एनडीए में सीट बंटवारे के तहत गया सीट हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के कोटे में गई है। मांझी खुद यहां से चुनाव लड़ने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि 23 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं और वहां पूजा करने के बाद 28 मार्च को गया लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे। मांझी ने अयोध्या मन्दिर निर्माण को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि आज अयोध्या बन गया है। रामलला के विराजमान होने से अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल बन गया है। वहां लाखों लोगों को रोजगार मिलने जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





