भारत
दीपावली से पहले होटलों-दुकानों में छापेमारी, मिलावटी खाद्य पदार्थ किए गए नष्ट
jantaserishta.com
14 Oct 2025 4:55 PM IST

x
नवादा: दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए बिहार के नवादा शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने मंगलवार को कई होटलों में छापा मारा।
इस दौरान शहर की कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित किए गए। साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थ को नष्ट कराया गया। सरकार के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान मिलावट के संदेह में कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
छापेमारी के दौरान टीम ने खास तौर पर कच्चे पनीर के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है क्योंकि इन दिनों इसमें ही मिलावट की शिकायतें ज्यादा देखी जा रही हैं। फूड इंस्पेक्टर मुकेश कश्यप ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम लोगों को कई बार इन होटलों में मिलावटी सामान बेचने की शिकायत मिली थी। सूचना के अनुसार, सिविल कोर्ट के पीछे एक प्रतिष्ठान में पनीर में कच्चा मैदा मिलाकर बेचा जा रहा था। प्रारंभिक जांच में कई होटलों और दुकानों के पनीर में मिलावट के संकेत मिले हैं।
उन्होंने बताया कि सभी का सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जिन दुकानदारों के यहां मिलावट पाई गई है, उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के मौसम में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
मुकेश कश्यप ने बताया कि कुछ होटलों में सूचना मिली है कि जिसका सेवन नहीं किया जा सकता, वे उसे भी यूज कर रहे हैं। उसकी जांच की जा रही है। होटलों और दुकानों में त्योहार के समय मिलावटी सामान न बेचा जाए, इसके लिए लोगों को निर्देश दिया गया है। यहां साफ-सफाई और भंडारण व्यवस्था में कमी पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





