भारत

बिहार चुनाव से पहले मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ी, कहा- 'मैं अब भाजपा में नहीं हूं'

jantaserishta.com
8 Jun 2025 1:01 PM IST
बिहार चुनाव से पहले मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ी, कहा- मैं अब भाजपा में नहीं हूं
x
पटना: बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पहले ही मशहूर यू-ट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने फेसबुक लाइव पर आकर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि "मैं अब भाजपा में नहीं हूं।"
मनीष कश्यप ने पिछले साल अप्रैल में भाजपा की सदस्यता ली थी। मनीष कश्यप ने फेसबुक लाइव आकर इसकी घोषणा करते हुए कहा, "मैं अपने गांव चनपटिया गया था, कई क्षेत्रों में गया, वहां पर लोगों से बात की है, उसके बाद मैंने यह निर्णय लिया है। मुझे बिहार के लिए लड़ना है, बिहारियों के लिए लड़ना है, यहां की समस्याओं के लिए लड़ना है।"
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में रहकर भी मैंने बिहार की समस्याओं को उठाने की कोशिश की। अब मुझे लग रहा है कि पार्टी में रहकर मैं लोगों की आवाज को अच्छे से नहीं उठा पाऊंगा, इसलिए मैंने यह निर्णय लिया है। हालांकि इस निर्णय से कई लोग खुश भी होंगे, कई दुखी भी होंगे। इस निर्णय के लिए मुझे मजबूर किया गया।
उन्होंने कहा, "कुछ नेता कहते थे कि मैं महत्वाकांक्षी हूं, लेकिन ऐसा होता तो 2024 का चुनाव लड़कर इनका खेल बिगाड़ता।" मनीष कश्यप ने आगे कहा, "यहां रहकर मैं जब खुद की मदद नहीं कर पाया तो दूसरों की मदद क्या करता। अब निर्णय ले लिया। वैसे किसी न किसी प्लेटफॉर्म की तलाश रहेगी। यहां पर रहने का मतलब यह है कि आप उन भ्रष्टाचार पर पर्दा डालें जो आपकी आंखों के सामने आपके ही लोगों के साथ हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी।"
उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, "मैं बिहार के लोगों के लिए खड़ा हूं। मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं है। मेरी लड़ाई स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए है। मैं उस कुर्सी के खिलाफ हूं, जिस पर बैठकर लोग लूट रहे हैं। आखिर गरीब कहां जाए?" उन्होंने यह वादा भी किया कि वे हमेशा मर्यादा में रहेंगे। बेतिया जिले के रहने वाले मनीष कश्यप उस समय चर्चा में आए थे, जब फर्जी वायरल वीडियो मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मनीष की पहचान एक सफल यूट्यूबर के रूप में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story