भारत
बाप रे! मधुमक्खियों ने बोला हमला, 15 ट्रेनी वन दारोगा घायल
jantaserishta.com
28 May 2025 4:53 PM IST

x
मचा हड़कंप.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मधुमक्खियों के हमले में 15 ट्रेनी वन दारोगा घायल हो गए. इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये हमला उस वक्त हुआ जब दारोगा और अन्य लोग राजापुर गांव स्थित झरी पौधशाला में भ्रमण कर रहे थे.
जैसे ही मधुमक्खियों ने हमला किया, मौके पर अफरातफरी मच गई. ट्रेनी वन दारोगा और उनके साथ आए लोग इधर-उधर भागने लगे. किसी तरह कंबल ओढ़ाकर सभी को वहां से निकाला गया.
हालत बिगड़ते देख आधा दर्जन से अधिक लोगों को तत्काल निजी वाहन और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. वहीं, गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला मंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को मड़िहान तहसील में कानपुर से 54 ट्रेनी वन दारोगा कोटवा स्थित चंदन वन विश्राम गृह आए थे. ये सभी झरी पौधशाला में भ्रमण कर रहे थे, तभी वहां मौजूद मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने 15 ट्रेनी वन दारोगाओं को डंक मारकर घायल कर दिया.
घटना के बाद प्रभागीय वन अधिकारी अरविंद राज मिश्रा भी मौके पर पहुंचे. उनका कहना है कि कानपुर से प्रशिक्षण लेने के लिए टीम आई थी. भ्रमण के दौरान मधुमक्खियों के हमले में 15 लोग घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के बाद उन्हें रवाना कर दिया गया.
इस हमले में जख्मी होने वालो में मुख्य रूप से विवेक कुमार, लक्ष्यदीप सिंह, संदीप सिंह, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, सुजीत सिंह, सुशील कुमार, राम सिंह यादव नवदीप, विवेक, राजेंद्र प्रसाद, आशीष मिश्रा, आदि लोग शामिल हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





