भारत

जिले के राजगढ़ किले पर मधुमक्खियों का पर्यटकों पर हमला, चार घायल

Shantanu Roy
8 Oct 2023 3:47 PM GMT
जिले के राजगढ़ किले पर मधुमक्खियों का पर्यटकों पर हमला, चार घायल
x
ग्रामीणों में फैली दहशत
मुंबई। पुणे जिले के राजगढ़ किले पर रविवार को घूमने गए पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, आज राजगढ़ किले पर 40 से अधिक पर्यटक घूमने गए थे। यह सभी पर्यटक मुंबई और पुणे और आस-पास के इलाकों से हैं। किले पर ही मधुमक्खियों ने 25 पर्यटकों पर हमला कर दिया। इनमें चार पर्यटक गंभीर से जख्मी होकर बेहोश हो गए थे। इसकी सूचना मिलते ही वेल्हा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची।
चार पर्यटकों को स्ट्रेचर की मदद से किले से नीचे उतारा। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुंबई और पुणे से सोलह लोगों का एक समूह पर्यटन के लिए राजगढ़ किले पर आया था। किले में सुवेला माची के पास मधुमक्खियों का छत्ता था। किले पर आने वाले पर्यटकों के शरीर पर लगे इत्र के कारण मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया। चार घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं। जबकि अन्य पर्यटक मामूली रूप से घायल हुए हैं। इस घटना की जांच वेल्हा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
Next Story