भारत
विदेशी सैलानियों पर मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल
jantaserishta.com
31 March 2023 10:38 AM IST

x
आगरा (उप्र) (आईएएनएस)| फतेहपुर सीकरी स्मारक पर मधुमक्खियों के हमले में करीब आधा दर्जन विदेशी पर्यटक घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर की है। घायल पर्यटकों को फतेहपुर सीकरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण सहायक दीपक कुमार ने कहा, ये विदेशी एक समूह में थे, जिनमें ज्यादातर फ्रांस के पर्यटक थे और आगरा गेट से फतेहपुर सीकरी में दीवान-ए-आम की ओर जा रहे थे।
आगरा शहर से 40 किलोमीटर दूर राजस्थान की सीमा की ओर स्थित फतेहपुर सीकरी के स्मारक पर मधुमक्खियों का हमला कोई नई बात नहीं है।
बुलंद दरवाजे के ऊपरी मोड़ और फतेहपुर सीकरी में शाही जामा मस्जिद के मेहराब पर मधुमक्खी के छत्ते आम हैं। एएसआई के एक अधिकारी ने कहा, हम स्मारकों में मधुमक्खियों के छत्ते के प्रसार की समस्या से निपटने के लिए एक विस्तृत योजना बना रहे हैं।
Tagsआगराफतेहपुर सीकरीमधुमक्खियों का हमलाविदेशी सैलानियोंविदेशीAgraFatehpur Sikribees attackforeign touristsforeigners
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





