भारत

बीफ की कालाबाजारी, 8000 किलोग्राम का बीफ जब्त, 2 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Sept 2021 9:25 PM IST
बीफ की कालाबाजारी, 8000 किलोग्राम का बीफ जब्त, 2 लोग गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

ठाणे. पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में प्रतिबंधित पशु मांस की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने 8,000 किलोग्राम बीफ जब्त किया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को नासिक-मुंबई राजमार्ग पर खरेगांव टोल नाका पर एक टैंपो को रोका. उन्होंने बताया कि पुलिस को वाहन में बीफ मिला और पूछताछ के दौरान उन्हें पता चला कि मांस को पड़ोसी नासिक जिले के मालेगांव से मुंबई से सटे कुर्ला ले जाया जा रहा था.

अधिकारी ने बताया कि मांस की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि टैंपो भी जब्त कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि रईस अहमद सलाम कुरैशी और अब्दुल अहमद नसीम खान नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. राज्य में गोहत्या और बीफ परिवहन पर प्रतिबंध है
पुलिस ने पिछले तीन-चार दिनों में शहर से 14 टन बीफ जब्त किया है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ठाणे के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह से मुलाकात की और ठाणे तथा मुंबई में बीफ तस्करी के बढ़ते मामलों को उनके संज्ञान में लाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story