हो जाएं सतर्क: लिफ्ट देकर लूटने वाला गैंग पकड़ाया, ऐसे बनाते थे निशाना

नोएडा. ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर वाहन न मिलने से लाचार मुसाफिरों के साथ लूट-पाट करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा हुआ है. एक्सप्रेसवे पर वाहन के इंतजार में खड़े लोगों को इस गैंग के गुर्गे पहले शातिराना तरीके से लिफ्ट देकर अपनी गाड़ी में बिठाते थे. कुछ दूर जाने के बाद सुनसान जगह देखकर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देते थे. नोएडा की एक्सप्रेसवे थाना पुलिस पिछले कुछ समय से मिल रहीं ऐसी शिकायतों के बाद सतर्क थी. यही वजह रही कि पुलिस ने बीते दिनों लिफ्ट देकर लूट-पाट करने वाली गैंग के 3 गुर्गों को धर दबोचा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





