
x
Delhi दिल्ली। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने एम्स, बिलासपुर के कार्यालय में पात्र उम्मीदवारों की तैनाती के लिए पूरी तरह से संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर विभिन्न 33 पदों की वैकेंसी का एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। बेसिल की ओर से जारी 33 रिक्तियों में फिजियोथेरेपिस्ट के 3, लैब टेक्नीशियन के 15, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन के 3, जेई (एसी और आर) का 1, जेई (इलेक्ट्रिकल) के 3, जेई (सिविल) के 2, एमटीएस के 2, बायोमेडिकल इंजीनियर का 1, ओटी टेक्नीशियन के 2 और रेडियोलॉजी टेक्नीशियन का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 10वीं पास या संबंधित आईटीआई सर्टिफिकेट, बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव, सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा, बीएससी (मेडिकल रिकॉर्ड्स), मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी/मेडिकल लेबोरेटरी साइंस में बैचलर डिग्री, साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) में 10+2 और फिजियोथेरेपी में बैचलर डिग्री के साथ ही फिजियोथेरेपी काउंसिल में रजिस्टर्ड होने चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु पद अनुसार 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 10 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 295 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बेसिल के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल), बेसिल भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा-201307 (यूपी)' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक कर दें।
TagsAIIMS Bilaspur RecruitmentBECIL Vacancy 2026AIIMS JobsLab Technician RecruitmentPhysiotherapist VacancyJunior Engineer JobsMedical Record TechnicianGovernment JobsBECIL NotificationAIIMS Bilaspur BhartiOffline ApplicationSarkari Naukri IndiaAIIMS बिलासपुर रिक्रूटमेंटBECIL वैकेंसी 2026AIIMS जॉब्सलैब टेक्नीशियन रिक्रूटमेंटफिजियोथेरेपिस्ट वैकेंसीजूनियर इंजीनियर जॉब्समेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियनसरकारी जॉब्सBECIL नोटिफिकेशनAIIMS बिलासपुर भर्तीऑफलाइन एप्लीकेशनसरकारी नौकरी इंडिया
Next Story





