भारत

...क्योंकि वह लड़कों से बात करती थी, खौफनाक सजा मिली, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
30 Jun 2024 9:03 AM IST
...क्योंकि वह लड़कों से बात करती थी, खौफनाक सजा मिली, जानें पूरा मामला
x
हॉरर किलिंग.
मोतिहारी: बिहार सख्त कानून के बावजूद हॉरर किलिंग की घटनाएं थम नहीं रहीं। परिजनों द्वारा इज्जत बचाने के नाम पर लड़कियों की हत्या के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा केस पूर्वी चंपारण से है जहां भाई ने ही अपनी बहन को इसलिए मार दिया क्योंकि वह लड़कों से बात करती थी। यह भाई सहन नहीं कर सका और चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। जिले के घोड़ासहन के सिंगरहिया गांव में छह जून की रात हुई लड़की की हत्या में पुलिस ने लड़की के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने हत्या कांड का खुलासा करते हुए एक चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह हॉरर किलिंग का मामला है जिसमें मृत लड़की की हत्या उसके सगे भाई और रिश्तेदारों ने कर दी। हत्या के आरोप में मृत लड़की के अपने भाई और उसके गांव के ही फुफेरे भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आगे की छानबीन की जा रही है।
इस मामले में सिकहरना डीएसपी अशोक कुमार ने विशेष जानकारी द। उन्होंने ढाका स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि जांच के दौरान शक होने पर मृतका के भाई और एक रिश्तेदार पर पुलिस को शक हुआ। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। कड़ाई से पूछताछ में चौंकाने वाली बातसामने आई। भाई ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि बहन कई लड़कों से बातचीत करती थी, जो परिवार के लोगों को नागवार लग रहा था। परिजनों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
एसडीपीओ ने दावा किया कि इस हत्या कांड का खुलासा करने में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। घटना के बाद से ही पुलिस गंभीरता के साथ इसकी छानबीन में जुटी थी। पुलिस अन्य साक्ष्य जुटा रही है ताकि अभियुक्तों को सजा दिलाई जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story