भारत
पोर्टल के कारण जनता भाजपा सरकार को दिखाएगी सत्ता से बाहर का रास्ता: अभय चौटाला
Shantanu Roy
14 Sep 2023 1:27 PM GMT
![पोर्टल के कारण जनता भाजपा सरकार को दिखाएगी सत्ता से बाहर का रास्ता: अभय चौटाला पोर्टल के कारण जनता भाजपा सरकार को दिखाएगी सत्ता से बाहर का रास्ता: अभय चौटाला](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/14/3417530-untitled-12-copy.webp)
x
झज्जर। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री द्वारा 6 नए पोर्टल लांच किए जाने पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल पाेर्टल की सरकार बनकर रह गई है। मुख्यमंत्री को केवल झूठी घोषणाएं कर सुर्खियों में रहने की लालसा है, लेकिन ये पोर्टल व झूठी घोषणाएं ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगी। प्रदेश की जनता उन पोर्टल के साथ इस पोर्टल सरकार को भी जड़ से समाप्त करने का मन बना चुकी है। वह बहादुरगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज पोर्टलों के कारण जनता को केवल लाइनों में लगाने का काम किया गया है, लेकिन उनका कोई भी कार्य सुचारू रूप से नहीं हो रहा है। वर्तमान में किसान, व्यापारी, मजदूर व कर्मचारी सभी वर्ग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं और सड़कों पर उतरकर अपनी मांगे सरकार के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम संभालने वाले कर्मचारी ही अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले कांग्रेस के लोग अखबारों में बयानबाजी कर अपनी भड़ास निकालते थे, लेकिन अब उनके झगड़े सड़कों तक आ चुके हैं। यदि इन्हें एक मंच पर एकत्र किया जाए तो ये वहां पर भी लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी में अनुशासनहीनता सबके सामने आ चुकी है। ऐसे लोग जो स्वयं संगठित नहीं है।
वह जनता को भला कैसे कर सकते हैं। विशेषकर युवा वर्ग कांग्रेस से खासा नाराज है। कांग्रेस के मंचों पर होने वाले झगड़े ने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को हाथ से हाथ तोड़ों अभियान बनाकर रख दिया है। ऐसे में लोग इनका कैसे विश्वास कर सकते हैं। इसलिए अब प्रदेश की जनता इनेलो की तरफ देख रही है। इनेलो सत्ता में आते ही जनता की सभी उम्मीदों पर खरा उतरेगी और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं देकर प्रदेश का चहुंमखी विकास किया जाएगा। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, झज्जर जिला प्रभारी व बादली के पूर्व विधायक नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
Tagsनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story