भारत

चोरी कर बन गया करोड़पति, जानें कैसे?

jantaserishta.com
23 March 2022 3:18 PM IST
चोरी कर बन गया करोड़पति, जानें कैसे?
x
आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है.

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रहने वाले एक शातिर अपराधी ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर करोड़ों की संपत्ति बनाई. कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई मैनपुरी जिले के कस्बा घिरोर में हुई. उपजिलाधिकारी करहल ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी की संपत्ति पर घिरोर तहसील का बोर्ड लगा दिया. आरोपी के खिलाफ फिरोजाबाद में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है.

एसपी अशोक कुमार राय के मुताबिक जनपद फिरोजाबाद के थाना उत्तर इलाके के गांव ककरऊ का वीरेंद्र उर्फ ठाकुर एक शातिर अपराधी है. ये बदमाश अपने गैंग के साथ ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. जिससे उसने करोड़ों की संपत्ति बना ली. मैनपुरी के घिरोर में आरोपी ने चार प्लाट और दो बीघा जमीन अपने, पत्नी और बेटे के नाम खरीदी थी. तहसीलदार घिरोर की रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देश पर शातिर अपराधी की संपत्ति पर कार्रवाई की गई.आरोपी सारी संपत्ति 1 करोड़ 23 लाख 69 हजार रुपये की आंकी गई. अब यह अंचल संपत्ति तहसील घिरोर के कब्जे में रहेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story