भारत

ब्यूटी पार्लर की मालिक का रेप, अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया

jantaserishta.com
9 Oct 2022 3:28 PM IST
ब्यूटी पार्लर की मालिक का रेप, अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किया
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 
फिर सिलसिला शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का.
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ तमंचे के बल पर रेप करने का मामला सामने आया है. महिला ने रिपोर्ट में कहा कि आरोपी ने रेप के दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश जारी है.
मामला, मुरादनगर की एक कॉलोनी का है. यहां महिला ने घर पर ही ब्यूटी पार्लर खोला हुआ है. हाल ही में उसने प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन डाला था. उसमें ब्यूटी पार्लर से जुड़ी सेवाएं और उनका मोबाइल नंबर लिखा हुआ था.
इसी बीच अरहान उर्फ साजिद नामक युवक ने महिला को फोन किया और पार्लर के लिए ग्राहक लाने की बात कही. फिर उसने कुछ महिला ग्राहकों को पार्लर में भेजा भी. फिर एक दिन वह खुद ब्यूटी पार्लर आया. पहले तो उसने महिला से नॉर्मल बात की. फिर अचानक से तमंचा निकाला और पार्लर में उसका रेप किया.
इस दौरान आरोपी ने रेप का वीडियो भी बनाया. फिर सिलसिला शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का. उसने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू किया. महिला ने विरोध किया तो उन्हें यह कहकर ब्लैकमेल करने लगा कि वह वीडियो को लीक कर देगा.
पहले तो महिला ने लाज-शर्म से किसी को यह बात नहीं बताई. फिर जब वह ब्लैकमेलिंग से परेशान हो गई तो उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई.
पुलिस ने आरोपी अरहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मेरठ के लिसाड़ी गेट का रहने वाला है. फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
एक महीने पहले भी गाजियाबाद के विजयनगर से रेप का मामला सामने आया था. पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि शादीशुदा रिश्तेदार ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया. उसने वीडियो भी बनाया जिसे वायरल करने की धमकी देता था.
पीड़िता ने बताया कि शादीशुदा आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया. फिर शादी करने का दबाव बनाने लगा. युवती की तहरीर पर विजयनगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story