
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर कुछ लोग लाठी-डंडे से युवक को पीट रहे हैं. युवक रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन दबंग उसे पीटते जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी. लेकिन पुलिस ने 151 में मामूली चालान काटकर आरोपियों को छोड़ दिया. पुलिस के इस रवैये को लेकर ग्रामीणों का गुस्से का माहौल है. पीड़ित का नाम कुलदीप है और वो अलीगंज के गैनी गांव का रहने वाला है.
वायल वीडियो में सुनाई दे रहा है कि पिटाई के दौरान 20 साल का कुलदीप दबंगों से पानी की गुहार लगाता रहा. लेकिन आरोपी उसे बेरहमी से पीटे ही जा रहे हैं. पीड़ित कुलदीप का कहना है कि शाम 5 बजे से मंदिर में भंडारा चल रहा था.
भंडारे से वापसी आते समय गांव के कुछ दबंग युवकों ने उसे रास्ते में रोका और पीटने लगे. फिर उसे एक कच्चे रास्त पर ले गए और वहां आधा घंटे तक डंडों से पीटते रहे. दबंगों ने कुलदीप क्यों मारा अभी इसकी वजह नहीं पता चल पाई है. बताया जा रहा है कि इनके बीच कोई पुराना विवाद था जिसके चलते कुलदीप को पीटा गया.
पीड़ित कुलदीप के मुताबिक वो आरोपी सुखपाल, रामौतार, भगवान दास और पिंटू को जानता है, ये सभी गांव के ही रहने वाले हैं, पीड़ित का कहना है कि आरेापियों ने हत्या करने के इरादे से पीटा है साथी इन्होंने उससे कुछ रुपये भी छीन लिए. इस मामले पर SP देहात बरेली राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है. थाना प्रभारी से भी पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी गई है. आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





