![रात में शराब पीकर पत्नी को पीटा, सुबह फंदे से लटकी मिली पति की लाश रात में शराब पीकर पत्नी को पीटा, सुबह फंदे से लटकी मिली पति की लाश](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/17/3733492-untitled-1-copy.webp)
x
बदायूं: कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव दबरई निवासी युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। उसने पत्नी को पीटा। पत्नी कहीं छिप गई। युवक बरामदे में सो गया। रात में उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह पत्नी ने शव देखा तो चीत्कार करने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव निवासी हिम्मत सिंह (35) पुत्र महाराम सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके परिजनों के अनुसार हिम्मत सिंह कुछ दिनों से शराब पीने के आदी हो गए थे। उसकी पत्नी विराध करती थी मारपीट होने लगती थी। वह अक्सर ही पत्नी से विवाद करते रहते थे। गुरुवार को हिम्मत सिंह घर आए तो शराब के नशे में धुत थे। अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगे। पत्नी की पिटाई लगाने लगे। पत्नी पास में कहीं जाकर छिप गई। युवक को लगा कि उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। हिम्मत सिंह बरामदे में लेट गए और अन्य परिजन घर के बाहर सो रहे थे। सुबह उनकी पत्नी घर के भीतर गई। बरामदे में कुंडे से हिम्मत सिंह का शव लटका था। पत्नी चीखने लगी। परिजन भी घर में आ गए। पुलिस को अवगत कराया। शेखूपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार मौत हैंगिंग से हुई थी।
Tagsशराब पीकर पत्नी को पीटाफंदे से लटकी मिली लाशBeaten wife after drinking alcoholdead body found hangingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
![Harrison Harrison](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/29/3476989-untitled-119-copy.webp)
Harrison
Next Story