भारत
मुर्गी चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए लोगों का हंगामा, 2 गिरफ्तार
jantaserishta.com
6 Feb 2023 3:11 PM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला.
छपरा (आईएएनएस)| बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में कथित रूप से मुर्गी चोरी के आरोप में युवक की पीट पीटकर हत्या के बाद स्थिति बिगड़ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया और आगजनी की। इसके बाद मुबारकपुर गांव में तनाव बना हुआ है।
इस मामले में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि विजय यादव के मुर्गा फॉर्म में तीन दिन पहले मुर्गी चोरी के आरोप में तीन युवकों की जमकर पिटाई की गई थी। इस पिटाई में अमितेश कुमार सिंह की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कथित तौर पर इस घटना का वीडियो वायरल होने का बाद कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो गए आरोपी के घर भीड़ की शक्ल में पहुंचकर हंगामा करने लगे और आगजनी की। कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि इस मामले में कार्तव्यहीनता के आरोप में थाना प्रभारी देवानंद को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्र में तथा क्षेत्र के आस पास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
उन्होंने कहा इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा पूरे मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस अधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।
इधर, लोगों से अफवाह नहीं फैलाने की भी अपील करते हुए कहा कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। भीड़ को उकसाने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में तनाव बना हुआ है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसमुर्गी चोरीसारणसारण न्यूज़BiharBihar NewsBihar PoliceHen theftSaranSaran News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





