भारत
बीच सड़क जमकर धुनाई, पति और उसकी प्रेमिका के उड़ गए होश
jantaserishta.com
7 July 2024 12:39 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति और उसके गर्लफ्रेंड को बीच सड़क पर जमकर पिटाई की. इसके बाद पति ने भी अपनी महिला दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को पीटा. वहीं, दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है.
मामला मुरार पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ागांव चौक का है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ग्वालियर की रहने वाली एक महिला किसी काम से बाजार जा रही थी. इस दौरान महिला ने अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती करते देख लिया. फिर क्या था महिला गुस्से में आकर पति और उसके गर्लफ्रेंड को बीच सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया.
फिर पति ने भी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को पीटा. मारपीट की शिकार पत्नी ने अपने परिजन को फोन कर बुला लिया. इसके बाद दोनों तरफ से बीच सड़क पर जमकर लात घूंसों की बौछार हो गई. लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू से बाहर थे. फिर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई. काफी देर समझाने के बाद मामला नहीं सुलझा, तो पुलिस ने दोनों पक्षों के शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली.
पुलिस थाना मुरार के टीआई मदन मोहन मालवीय ने बताया कि पत्नी का पति और उसकी महिला मित्र के साथ विवाद हुआ था. दोनों पक्षों ने क्रॉस मामला दर्ज कराया है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. मामले में जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





