भारत
पति को कूटा, अब बच्चों को लेकर गायब: महिला की करतूत सुन पुलिस भी हैरान
jantaserishta.com
9 May 2026 8:12 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी द्वारा पति की पिटाई कर तलाक मांगने और तलाक नहीं मिलने पर तीन मासूम बच्चों को लेकर घर से फरार होने का मामला चर्चा में है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कबाड़ी मार्केट का बताया जा रहा है. पीड़ित पति सज्जाक ने पुलिस को दी गई तहरीर में पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित के मुताबिक उसका निकाह करीब आठ साल पहले सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेटी गांव निवासी अफसाना कुरैशी से हुआ था.
पति का कहना है कि शादी के करीब एक साल तक दोनों के बीच सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी. एक बार मामला महिला थाने तक पहुंचा, जहां पुलिस के सामने समझौता होने के बाद पत्नी फिर से उसके साथ रहने लगी. पीड़ित के अनुसार इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ. उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी आए दिन उससे मारपीट करती थी और लगातार तलाक की मांग कर रही थी. पति का कहना है कि जब उसने तलाक देने से इंकार कर दिया तो महिला घर छोड़कर चली गई.
सज्जाक ने आरोप लगाया कि घर छोड़ते समय उसकी पत्नी अपने साथ तीनों मासूम बच्चों को भी ले गई. इतना ही नहीं, उसने घर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद और चांदी के जेवरात भी साथ ले जाने का आरोप लगाया है. घर से निकलते समय महिला बच्चों को लेकर जाती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. यह फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं दो महीने पहले का एक वीडियो भी वायरल बताया जा रहा है, जिसमें महिला अपने पति की पिटाई करते हुए तलाक मांगती नजर आ रही है.
दूसरी ओर महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों के बीच मामला पुलिस तक पहुंच गया है. पीड़ित पति ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





