भारत

मार, मार और मार...होटल में लड़ाई, दो पक्षों में जमकर चले लात घूसे

jantaserishta.com
3 Nov 2024 3:35 PM IST
मार, मार और मार...होटल में लड़ाई, दो पक्षों में जमकर चले लात घूसे
x
देखें वीडियो.
बिजनौर: यूपी के बिजनौर के एक होटल में खाना खाते-खाते युवकों के दो गुट किसी बात पर आपस में बुरी तरह भिड़ गए। देखते ही देखते उनके बीच लात-घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं। होटल में युद्ध जैसा यह नजारा काफी देर तक चला। लड़कों को लड़ते देख उस वक्‍त वहां मौजूद अन्‍य लोगों में भी अफरातफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए वे इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है।
मामला बिजनौर के शेरकोट मोहल्ला शेखान स्थित एक होटल का है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात मिर्जापुर गांव कुछ लड़के यहां खाना खा रहे थे। इसी बीच मोहल्ला समना सराय का रहने वाला एक युवक भी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दोस्तो के साथ होटल पर पहुंचा। होटल स्वामी के अनुसार खाना पैक कराने को लेकर युवकों के दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं। मौके पर भीड़ जमा हो गई। अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार के कहना है कि जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
उधर, बवाल के वक्‍त होटल में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई थी। लोगों को डर लग रहा था कि मारपीट के बीच कहीं वे भी इसकी चपेट में न आ जाएं। खुद को बवाल से दूर रखने के लिए लोग इधर-उधर भागकर किनारे हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर झगड़ा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। अब मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story