भारत

बहू के साथ हैवानियत: पैरों की उंगलियों को मसल दिए बिजली के शॉक, फिर

jantaserishta.com
24 Feb 2022 9:05 PM IST
बहू के साथ हैवानियत: पैरों की उंगलियों को मसल दिए बिजली के शॉक, फिर
x
बड़ी खबर

शादी के एक साल के अंदर ही दहेज के लिए ससुरालियों ने बहू के साथ हैवानियत की और बुधवार को पैरों की उंगलियों को मसल बिजली के शॉक दिए, जिससे बहू बेहोश हो गई। पीड़िता ने किसी तरह मायके खबर भेजी। गुरुवार को मां और मौसा जब ससुराल पहुंचे तो पति ने इन दोनों के साथ भी अभद्रता करते हुए मौसेरे ससुर की पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ डाले। पुलिस के गांव पहुंचने से पूर्व पति और ससुर दोनों फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

हमीरपुर के भैंसमरी गांव निवासी सुधा देवी की शादी थाना बिवांर के खड़ेहीजार गांव निवासी राजेंद्र कुमार प्रजापति के साथ एक साल पूर्व हुई थी। सुधा ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीकर किसी न किसी बहाने से उसके साथ मारपीट करता है। पति का साथ सास सुखदेवी और ससुर फुंदी ने भी दिया और उसे प्रताड़ित करने को लेकर उकसाते रहे।
सुधा ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसे ससुरालियों के चंगुल से बचाया। पीड़िता ने फोन से अपने मायके भैंसमरी सूचना दी। सुधा की मां और मौसा कैलाश बाबू गुरुवार को खड़ेहीजार गांव पहुंचे, जिस पर पति राजेंद्र ने अपनी सास के साथ अभद्रता की और मौसेरे ससुर को मार-पीटकर उसके कपड़े फाड़ दिए, जिसके बाद सुधा ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले पति और ससुर दोनों फरार हो गए।
सुधा ने मां और मौसा के साथ थाने पहुंचकर पति राजेंद्र, सास सुखदेवी और ससुर फुंदी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि दरोगा अनुग्रह नारायण को जांच के लिए गांव भेजा गया है। जल्द ही पति सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story