भारत
बाप रे! हैवान पिता ने बेटी की बेरहमी से पिटाई की, उल्टा लटकाया
jantaserishta.com
12 Oct 2024 12:25 PM IST

x
वीडियो वायरल.
ललितपुर: बदलते दौर के साथ लोगों की संवेदनाएं जैसे खत्म हो चुकी हैं. यही वजह है कि लोग थोड़ी-थोड़ी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं व किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. इसका अंदाजा उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से आई एक खबर से लगाया जा सकता है. जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 10 वर्षीय बेटी को रस्सी से उल्टा लटकाकर पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को एक न्यूज एजेंसी को दी.
बार थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) राजा दिनेश सिंह ने बताया कि पिता गोविंद राय रायकवार ने बात नहीं मानने पर पहले बेटी को डांटा और फिर रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया. इसके बाद उसे जमकर पीटा. इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए. साथ ही किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया.
पुलिस ने बताया व्यक्ति आए दिन बच्ची से मारपीट करता रहता था. बीते दिन भी उसने किसी बात को नहीं मानने पर उसकी उल्टा लटकाकर पिटाई कर दी. पिटाई से बच्ची के शरीर में कई जगहों पर चोट भी आई है. इस घटना से वह डर गई है.
वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि बच्ची का पिता आए दिन उससे मारपीट करता रहता था. कई बार उसे ऐसा नहीं करने के लिए रोका भी गया, लेकिन वह नहीं माना.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





