भारत

भालू ने कई लोगों पर जानलेवा हमला किया, फिर...

jantaserishta.com
7 Nov 2022 10:17 AM IST
भालू ने कई लोगों पर जानलेवा हमला किया, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC

मचा हड़कंप।
तेनकाशी: तमिलनाडु के तेनकाशी में भालू ने 3 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें एक शख्स की हालत काफी गंभीर है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वीभत्स घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, करुथिलिंगपुरम से वैगुंडामणि दोपहिया वाहन से मसाला पैकेट लेकर शिवसैलम से पेठानपिल्लई जा रहे थे. इस सड़क के दोनों ओर घने पड़े और झाड़ियां हैं. वैगुंडामणि जंगल पार कर रहे थे तभी झाड़ियों से उनके ऊपर कूद पड़ा और हमला कर दिया. भालू ने वैगुंडामणि को जमीन पर गिरा दिया और जोर-जोर से काटने लगा. देखते ही देखते उसने शख्स को कई जगह नोच डाला.
चीख-पुकार और राहगीरों की सूचना पर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे. सभी ने भालू को भगाने के काफी प्रयास किए. इतना ही नहीं, उस पर कई पत्थर भी फेंके. लेकिन भालू लगातार हमले करता रहा. इससे वैगुंडामणि लहूलुहान हो गए.
इसके बाद भालू वैगुंडामणि को छोड़कर भीड़ की ओर भागा और हमला कर दिया. इस हमले में नागेंद्रन और शैलेंद्र को घायल कर दिया.
सूचना मिलने पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वैगुंडामणि की हालत गंभीर बनी हुई है. उधर, टीम ने भालू को पास के इलाके में ट्रैक करके पकड़ लिया है.
अप्रैल महीने में मध्य प्रदेश के बैतूल में एक भालू ने सिवनी और सिहार गांव गांव में घुसकर चार लोगों पर हमला किया था. भालू ने इन गांवों में जमकर आतंक मचाया था. खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर उसने हमला किया था. गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story