भारत

बीच सड़क बवाल, पुलिसकर्मी ने पैर पर मारी गोली, देखें लाइव

jantaserishta.com
28 Jun 2022 10:25 AM IST
बीच सड़क बवाल, पुलिसकर्मी ने पैर पर मारी गोली, देखें लाइव
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

मोहाली: पंजाब के मोहाली में पुलिस ने एक निहत्थे युवक पर गोली चला दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. गोली जिस युवक को लगी, उसका नाम हितेश है. बैग की तलाशी से बात इस क़दर बढ़ गई कि पुलिसकर्मी को गोली चलानी पड़ी.

हैरान करने वाला वीडियो पंजाब के मोहाली जिले के डेरा बस्सी का है. वीडियो में एक पुलिसवाले के साथ दो युवक और एक युवती का झगड़ा चल रहा है. पुलिस वाले के हाथ में रिवॉल्वर है जबकि बाकी तीनों निहत्थे हैं. झगड़ा इतना बढ़ा कि तीनों पुलिस वाले की तरफ झपटने लगते हैं और तभी गोली चल जाती है.
मोहाली ज़िले के डेरा बस्सी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि पुलिसवाले की जख्मी शख्स का नाम हितेश है. वो बहन और जीजा के साथ मार्केट जा रहा था. पुलिस की चेकिंग चल रही थी. आरोप है कि जब पुलिसवालों ने हितेश के बैग की तलाशी लेनी चाही तो हितेश ने मना कर दिया.
इसी पर गरमागरम बहस शुरू हो गई. फिर पुलिस वाला लड़की को थप्पड़ मारता है. बात यहीं से और बढ़ गई. बहन के साथ बदसलूकी देख भाई कूद पड़ा और पुलिस वाले को ललकारने लगा. धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ी कि पुलिस वाले ने गोली चला दी. गोली हितेश के पैर में लगी तो तो चीख पुकार मच गई.
मामूली बात पर गोली चल चुकी थी. गोली चलाने वाला पुलिसवाला था. ये बात इलाके में तेजी से फैली और लोग इकट्ठा हो गए. लोग बेहद गुस्से में थे. गोली से जख्मी युवक हितेश की बहन भी गाड़ी के पीछे भाग रही है. पुलिसवाले ने जैसे ही गाड़ी रोकी लोगों ने लाठी डंडों से पुलिस गाड़ी पर हमला बोल दिया.
लोगों के गुस्से से बचने के लिए जब एक पुलिस वाले ने भागने की कोशिश की तो भीड़ ने उस पर हमला बोल दिया. मी़डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला रविवार रात का है. पूरे मामले पर फिलहाल किसी का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो को देखने के बाद बड़ा सवाल उठता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story