भारत

बीच सड़क बदमाशों ने कार पर किए 15 से 20 राउंड फायर, हुए फरार

jantaserishta.com
8 May 2022 9:32 AM IST
बीच सड़क बदमाशों ने कार पर किए 15 से 20 राउंड फायर, हुए फरार
x
देखें लाइव वीडियो।

दिल्ली: दिल्ली के सुभाष नगर इलाके शनिवार रात मंडी यूनियन के चेरमैन और उनके भाई पर खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है. वारदात हरिनगर थाना क्षेत्र में हुई है. पुलिस के मुताबिक दोनों इनोवा गाड़ी पर सवार होकर अपने घर दिल्ली के तिहार गांव की तरफ जा रहे थे.

फायरिंग की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिखाई दे रहा है कि सफेद रंग की इनोवा से जा रहे अजय चौधरी की गाड़ी ट्रैफिक में फंस जाती है. तभी स्कूटी सवार तीन युवक आते हैं और कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर देते हैं. ड्राइवर सीट पर बैठा शख्स हाथों से पीछे बैठे शख्स को लगातार नीचे झुकने के लिए कहता है और गाड़ी को रेस देकर आगे बढ़ा देता है. कार फिर रिवर्स आती है और पीछे की तरफ चली जाती है.


बता दें कि बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग में मंडी यूनियन के चेयरमैन अजय चौधरी और उनके भाई जसवंत दोनों घायल हो गए हैं. उनकी कार पर करीब 15 से 20 बार फायरिंग की गई. पश्चिमी जिले के डीसीपी घनश्याम बंसल के मुताबिक दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. अब तक गोलीबारी की घटना के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है.
इस घटना के पीछे सलमान त्यागी गिरोह का हाथ होने की आशंका भी जताई जा रही है. यह गिरोह फिलहाल जेल में बंद है. अजय चौधरी की इस गिरोह के साथ दुश्मनी चल रही थी. हालांकि, पुलिस अभी घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं बता रही है. घटना को लूटपाट के एंगल से भी देखा जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक घटना के कुछ देर बाद ही काफी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए थे. क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर गोलियों के कुछ खोखे भी बरामद किए हैं. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story