भारत

शक्तिमान नहीं बुद्धिमान बनें! लड़के का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
18 July 2022 11:02 AM IST
शक्तिमान नहीं बुद्धिमान बनें! लड़के का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़क पर दौड़ रही कचरे की गाड़ी और उस पर पुशअप करते शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लड़के की तारीफ कर रहे थे, लेकिन अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पुशअप के बाद लड़के के साथ क्या हुआ? यह दिख रहा है.

गोमती नगर की अपर पुलिस उपायुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'शक्तिमान नहीं बुद्धिमान बनें, कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें.' पहले समझ लीजिए कि इस वीडियो में क्या है, जो एडीसीपी को यह अपील करनी पड़ी. दरअसल, वीडियो में तेज रफ्तार में दौड़ती कचरे की गाड़ी पर लड़का पुशअप करता है और थोड़ी दूर पर गिर जाता है.
एडीसीपी श्वेता श्रीवास्तव की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में हादसे के बाद घायल लड़के की तस्वीरें भी हैं. उसे काफी चोटें आई हैं. एडीसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने वीडियो शेयर करते हुए तंज भी कसा- बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान! कृपया ऐसे जानलेवा स्टन्ट न करें!
वायरल वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है. समता मूलक चौराहे से नगरनिगम आरआर विभाग की ओर जाने वाले बंधा रोड पर स्टंटबाजी की गई. करीब 24 सेकण्ड के वायरल वीडियो में युवक चलती गाड़ी की छत पर पुशअप कर रहा है. इसके बाद शक्तिमान गाने की तर्ज पर वह कुछ सेकेंड के लिए खड़ा हो जाता है.
वायरल वीडियो में युवक दौड़ती कचरी की गाड़ी की छत पर पुशअप लगाते हुए नजर आ रहा है, लेकिन अगले ही पल वो अपना बैलेंस खो बैठता है और सीधे सड़क पर धड़ाम से गिर पड़ता है. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. फिलहाल शक्तिमान बनने वाला युवक अभी बेड रेस्ट पर है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story