भारत
फूलपुर हो या मिर्ज़ापुर नीतीशजी आपकी ज़मानत नहीं बचेगी, बिहार से इतना डर गए हैं कि UP जाने की सोच रहे हैं: सुशील मोदी का हमला
jantaserishta.com
18 Sept 2022 3:30 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: लोकसभा चुनाव होने में अभी वक्त है लेकिन सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां माहौल बनान में जुट गई हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर या मिर्जापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के अटकलों के बीच भाजपा ने उन पर कटाक्ष किया है। भाजपा ने कहा कि नीतीश कुमार जहां से चुनाव लड़ें, उनकी जमानत जब्त होगी।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी आरोप लगाते हुए कहा है कि नीतीश कुमार बिहार से इतना डर गए हैं कि वे उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने चल दिए हैं। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अब यूपी से चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं। उन्हें पता है कि बिहार के अंदर उनके लिए दो सीट भी जीतना मुश्किल होगा। उनके सहयोगी ने उन्हें सुझाव दिया है या उन्हें आफर दिया गया है कि फूलपुर से चुनाव लड़ें। नीतीश कुमार जाएं, चाहे वह फूलपुर हो या मिर्जापुर हो उनकी जमानत जब्त होगी।
उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में आजमगढ़ और रामपुर का लोकसभा चुनाव हुआ। दोनों क्षेत्र समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाते हैं। यहां से सपा का सफाया हो गया। इसके पहले यूपी में बुआ और बबुआ की जोड़ी को बहुत प्रचारित किया गया। लेकिन क्या हश्र हुआ? भाजपा 64 सीटें जीत गई थी। सुशील मोदी ने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस से हाथ मिलाया था। तब नारा लगा था यूपी को यह जोड़ी पसंद है। क्या हुआ उस जोड़ी का। उन्होंने कहा कि कहा जिन लोगों ने भाजपा की पीठ में छूरा मारा है, वे कहीं से चुनाव लड़ें उनकी जमानत जब्त कराई जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला था। संजय जायसवाल ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नीतीश कुमार को फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़वा रहे हैं। वैसे तो माननीय जी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह नालंदा से बाहर बिहार में भी कहीं चुनाव लड़ सकें, लेकिन अगर प्रधानमंत्री का सपना देखना है तो फूलपुर से चुनाव जरूर लड़ना चाहिए।
फूलपुर हो या मिर्ज़ापुर नीतीशजी आपकी ज़मानत नहीं बचेगी।बिहार से इतना डर गए हैं कि UP जाने की सोच रहे हैं। pic.twitter.com/VKYXx4afjq
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) September 18, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





