भारत

हो जाएं सतर्क: इन 7 राज्यों में बढ़ा कोरोना का खतरा, समझे आकड़ों के जरिए

jantaserishta.com
2 March 2021 11:51 AM IST
हो जाएं सतर्क: इन 7 राज्यों में बढ़ा कोरोना का खतरा, समझे आकड़ों के जरिए
x

देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार आ रही कमी के बीच 6 राज्यों में एक्टिव मामलों के आंकड़े लगातार ऊपर की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,286 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,24,527 हो गई है. वहीं, 91 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,248 हो गई है.

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,68,358 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,07,98,921 है. आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 1,48,54,136 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाले राज्यों में 5 राज्य ऐसे हैं जहां पूरे देश के 84 फीसदी एक्टिव मरीज हैं. इनमें महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, पंजाब और तामिलनाडु शामिल हैं.
आंकड़ों को मुताबिक...
महाराष्ट्र में एक्टिव केस परसेंटेज- 46.39%
केरल में एक्टिव केस परसेंटेज- 29.49%
कर्नाटक में एक्टिव केस परसेंटेज- 3.45%
पंजाब में एक्टिव केस परसेंटेज - 2.75%
तामिलनाडु में एक्टिव केस परसेंटेज- 2.39% हैं.
पिछले 24 घंटे में 6 राज्यों में ही 87 फीसदी नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में...
महाराष्ट्र में दर्ज नए मामले- 8293
केरल में दर्ज नए मामले- 3254
पंजाब में दर्ज नए मामले- 579
कर्नाटक में दर्ज नए मामले- 571
तामिलनाडु में दर्ज नए मामले- 479
गुजरात में दर्ज नए मामले- 407
दिल्ली में 175 नए मामले
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई. संक्रमण की पुष्टि होने की दर बढ़कर 0.44 फीसदी हो गई है. राजधानी में कुल मामले बढ़ कर 6,39,464 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या बढ़ कर 10,911 पहुंच गई है. दिल्ली में 6.27 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना के 6,397 नए केस
महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है. यहां सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,397 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 21,61,467 हो गए. वहीं, कोविड-19 से 30 और मरीजों की मौत हो गई. साथ ही मृतकों की संख्या 52,184 पर पहुंच गई. महाराष्ट्र में अब तक 20,30,458 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 77,618 मरीज उपचाराधीन हैं. मुंबई में सोमवार को संक्रमण के 855 नए मामले सामने आए और महामारी से चार मरीजों की मौत हो गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story