भारत

जरा संभलकर! नौकर और ड्राइवर ने कर डाला बड़ा कांड

jantaserishta.com
1 May 2025 9:57 AM IST
जरा संभलकर! नौकर और ड्राइवर ने कर डाला बड़ा कांड
x
आरोपी गिरफ्तार.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 41 स्थित एक कोठी में घरेलू नौकर और ड्राइवर ने मिलकर पांच लाख रुपये और एक करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस टीम ने इस चोरी का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सारा सामान बरामद कर लिया है.
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि समरजीत नाम का घरेलू नौकर ढाई साल से पीड़ित परिवार के यहां काम कर रहा था, जिसे कुछ समय पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. नौकरी से निकाले जाने के बाद समरजीत नाराज था और इसी वजह से उसने चोरी की योजना बनाई. उसने घर की चाबी चुपके से चोरी कर ली और अपने साथ काम करने वाले ड्राइवर संदीप सिंह को इसमें शामिल कर लिया.
दोनों ने मिलकर कोठी से पांच लाख रुपये कैश और एक करोड़ रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया.
आरोपियों की पहचान समरजीत और संदीप सिंह के रूप में हुई है, समरजीत बिहार का रहने वाला है. वहीं संदीप यूपी के गोरखपुर का निवासी है. दोनों आरोपियों को अगापुर गांव में किराए के मकान में रहते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने सारा चोरी का सामान बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरी चोरी की बरामदगी की गई है. आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story