भारत

शराब पीते हैं तो सावधान! हत्या तक पहुंची बात

jantaserishta.com
20 July 2025 11:46 AM IST
शराब पीते हैं तो सावधान! हत्या तक पहुंची बात
x
फैली सनसनी.
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक महिला ने अपने शराबी पति की हत्या कर दी. बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी ने बताया कि महिला ने शराब पीने की आदत के चलते अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार यह घटना पडरौना इलाके में हुई और मृतक की पहचान लालचंद (40) के रूप में हुई है, जो शराब पीने का आदी था.
शराब पीने को लेकर लालचंद और उसकी पत्नी किरण के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद किरण ने लालचंद पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. थाना प्रभारी (एसएचओ) हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
फिलहाल आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है. पड़ोसियों ने बताया कि महिला का पति शराब पीने का आदि था. जिसको लेकर उसकी पत्नी से लड़ाई होती थी. दोनों के बीच शनिवार को भी विवाद हुआ था. जिसके बाद पत्नी ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story