भारत

उत्तराखंड जाने वाले सावधान, चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

jantaserishta.com
15 Sept 2023 2:43 PM IST
उत्तराखंड जाने वाले सावधान, चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी
x
देहरादून: उत्तराखंड के पांच जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिलों में चार दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, सभी जिलों के लिए 18 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में सितंबर माह में अब तक 91.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 116.2 एमएम से 21 फीसदी कम है। गुरुवार को रुद्रपुर में 61, घाट में 36, अल्मोड़ा में 17 और जौलीग्रांट में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई।
देहरादून में भी गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। इससे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का 34.8, मुक्तेश्वर का 22.5 और नई टिहरी का 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story